मुहर्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर सभी का आभार
रांची: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के चेयरमैन व झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य व मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी, अंजुमन ए जाफरिया व समस्त शिया समुदाय ने मुहर्रम वर्ष 2023 के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिंहा, एस एस पी किशोर कौशल, लोअर बाजार थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। मौलाना तहजीब ने कहा कि हम सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अकील उर रहमान, मो इस्लाम, मो आफताब, मो सईद और समस्त सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारीगण, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के डॉक्टर असलम परवेज, नेहाल अहमद उनकी टीम, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुख्तार, डॉक्टर तारिक उनकी टीम, कर्बला चौक दुकानदार समिति के अध्यक्ष हाजी माशूक उनकी टीम, अंसारी पंचायत, जमीयतुल इराकीन सैफुल हक उनकी टीम, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, सागर कुमार, उनकी टीम समेत समस्त रांची वालों का आभार और शुक्रिया अदा करते हैं। आप सबने मातमी जुलूस का अपना सहयोग दिया। साथ ही पुलिस पदाधिकारीगण, बिजली विभाग, पानी विभाग, नगर निगम, सहित समस्त विभाग के पदाधिकारीगण, विशेष रूप से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया और हमारे जुलूस में शामिल तमाम लोगों के साथ साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों का भी आभार व्यक्त करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

You Might Also Like
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...








