All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

शादी के बंधन में बंधे मोहम्मद साद

oplus_3145728
Share the post
oplus_3145728

रांची: (आदिल रशीद) आज के फैशन के दौर में जहां हर कोई फैशन और दिखावा के पीछे भागता नजर आ रहा है। शादी के लिए लड़के की अलग डिमांड होती है और लड़की की अलग। फैशन, दिखावा समाज को बर्बाद कर रही है। लेकिन हम सभी जानते हैं कि यह दुनिया अच्छे और नेक लोगों की वजह से चल रही है। कहा जाता है कि शादियां ऊपर तय हो जाती है। लेकिन बहुत कम लोग ही सुन्नत तरीके से शादी करते हैं। कहने और करने में बहुत अंतर है।

oplus_3145728

आज हम बात कर रहे रांची इमाम कॉलोनी के रहने वाले मोबीन अंसारी के पुत्र मोहम्मद साद की। जिन्होंने अपनी शादी सुन्नत के अनुसार की। मो साद की शादी अंजुमन प्लाज़ा में शहर क़ाज़ी क़ारी जान मोहम्मद ने मेहर फातमी पर निकाह पढ़ाया। मोहम्मद साद की शादी आजाद बस्ती के जनाब रकीबुल खान की बेटी तानिया परवीन से हुई। वलीमा करना सुन्नत है। इसी सुन्नत पर अमल करते हुए कर्बला चौक गुलशन मैरेज हॉल में वलीमा रखी गई। मोबीन अंसारी ने कहा कि बेटी घर की शान होती है। बेटा-बेटी में फर्क न करें। बेटी को तालीम से लैस करो, यही हमारे नबी की सुन्नत है। सादगी भरी निकाह को आम करना है।

oplus_1048576

इस निकाह में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और दुआओं से नवाजा। निकाह में शहर के शीक्षिनक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, पत्रकारिता, अन्य संगठनों से जुड़ी प्रमुख गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिनका स्वागत मोबीन, इरशाद, शबान, जुबैर, ने किया। इस मौके पर पत्थलकुदवा मस्जिद के इमाम कारी अब्दुल हफीज़ इरफानी, कारी आबिद, हाफिज मो रफीक, रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव मो शकील, पत्रकार आदिल रशीद, मो अमन, मो कैफ़ी, मो अदनान, मो फैजान, मो अफसर समेत सैकड़ो लोग थे।

Leave a Response