Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

भारत जोड़ों की बात, आम जनों का साथ अभियान में पहुंचे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी: उमड़ा जनसैलाब

 

राहुल गांधी जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है-फुरकान अंसारी

कांग्रेस पार्टी सभी जाति एवं संप्रदाय के लोगों का सम्मान करती है
*देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद आयोजित भारत जोड़ो की बात,आमजनों का साथ अभियान सह विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन मे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी नारायणपुर पहुंचे। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर सभी दिलों पर राज करने वाले एवं विकास पुरुष जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी भी उपस्थित हुए। मौके पर लगभग 10 हज़ार की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल में उमड़ पड़े और पूरा माहौल कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।*
*मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा की इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल पैदल चलकर पूरे देश को जोड़ने की जो कवायद शुरू की उसे हमें घर-घर तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत हर जिला भ्रमण कर राहुल गांधी जी के संदेश को पहुंचाना है। आज पूरे देश में कांग्रेस मोहब्बत का पैगाम फैला रही है और नफरत को भगाने का काम कर रही है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने का काम करती है और उन्हें आम जनों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा लोगों का अपमान करना जानती है जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी वर्गों का सम्मान करती आ रही है। भाजपा गरीब आदिवासी दलित अल्पसंख्यक एवं ओबीसी विरोधी पार्टी है और समय-समय पर इन लोगों का अपमान करती आ रही है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम सभी लोग मिलजुलकर 2024 में भाजपा को पूरे देश से खदेड़ दें।

मौके पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा की देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी ने भाजपा के खिलाफ जो बिगुल फूंका है उसे हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाना है और भाजपा के असली चेहरे को लोग के सामने उजागर करना है। भाजपा घोर आदिवासी दलित अल्पसंख्यक ओबीसी विरोधी पार्टी है और यह सिर्फ लोगों का अपमान करना जानती है। अभी हमने देखा कि किस प्रकार भाजपा के एक विधायक के प्रतिनिधि ने हमारे आदिवासी भाई के सिर पर पेशाब कर दिया। यह सिर्फ और सिर्फ उनको नीचा दिखाने का प्रयास था। अंग्रेजों और भाजपाइयों में कोई अंतर नहीं है। मैं कहना चाहता हूं कि अगर यह काम कोई झारखंड का भाजपा नेता करता तो मैं ईट से ईट बजा देता। जब भाजपा के नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब कर रहे थे तो बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा कहां चुप बैठे थे।मैं लगातार गरीब आदिवासी दलित अल्पसंख्यक एवं ओबीसी के आवाजों को बुलंद करने का काम करता हूं और उनकी हक की लड़ाई लड़ता हूं। मैंने इन लोगों को समाज में आगे लाने का काम किया है और मैं इनका बहूत सम्मान करता हूं। आज यहां की उपस्थित भीड़ ने यह साबित कर दिया यह लोग मुझे कितना मानते हैं और मेरा सम्मान करते हैं। मैं हृदय से ही ने साधुवाद करता हूं।*
*आगे विधायक जी ने कहा कि मैं दिन-रात 24 घंटे गरीबों का काम करता हूं। बहुत उम्मीद से लोगों ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है  जिस पर मैं लगातार खरा उतर रहा हूं और जामताड़ा को विकास की पटरी पर काफी रफ्तार से आगे लेकर चल रहा हूँ।*
*मौके पर रफीक अनवर मुक्ता मंडल जिवेशवर मिश्रा प्रभु मंडल दीपिका बेसरा दलगोविंद रजक शबाना खातून बीरबल अंसारी जयप्रकाश तिवारी अमरनाथ मिश्रा मन्नान अंसारी सफा उद्दीन अंसारी रुपेश यादव रासमणि मुर्मू सुबोध ओझा राजू दत्ता गोपी दत्ता हराधन महतो सुबीन मुर्मू बुलू देवी कॉन्ग्रेस यादव राम सही दास दिलीप हंसदा दुबई मुर्मू आनंद लाल मरांडी कमल हसदा विरेंद्र प्रताप हेंब्रम सनातन मुर्मू सुशीलाल मुर्मू मोगली मुर्मू सकीना बीबी महेंद्र राम बुलु चक्रवर्ती परिमल मंडल परवेज रहमान मुस्तफा अंसारी मुस्ताक अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे*

Leave a Response