Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

रमजान में अपने दांतों का रखे ख्याल: डॉक्टर सिबगतुल्लाह

रांची: रमजान सभी महीनो से अफजल वा बा बरकत महीना है। इस महीने में हर मुस्लिम मर्द औरत ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत में अपना वक्त गुजरता है। रमजान महीने की अहमियत बहुत है। रमजान मुबारक में दातों और मसूढो का सही देखभाल भी जरूरी है। जरूरी इसलिए के बहुत सारे लोग कम समय होने के कारण ब्रश या मिसवाक नहीं कर पाते हैं। जिससे दांतों से बदबू आना शुरू हो जाता है। मिस्वाक करने से अनेक फायदा है। उक्त बातें एमके एडवांस डेंटल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर एम सिबगतुल्लाह ने कहीं। वह पत्रकार के सवाल की रमजान में दांतो को कैसे साफ रखना है। जवाब देते हुए डॉक्टर सिबगतुल्लाह ने रमजान में ब्रश और मिसवाक के फायदे बताते हुए कहा कि मिस्वाक का इस्तेमाल करने से लार का उत्पादन बढ़ता है जो प्राकृतिक रुप से दांतों में होने वाली सड़न को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही मिस्वाक इनामेल को मजबूत करने में मदद करता है जिससे दांत सफेद होते हैं। प्लाक की समस्या एक सामान्य प्रक्रिया है। इफ्तार और सेहरी दोनो समय मिस्वाक या बर्श जरूर करें। ऐसा करने से दांत और मसूढे दोनों मजबूत रहेंगे। दांत या मुंह में किसी भी प्रकार की तकलीफ हो तो रांची कडरू हज हाउस से पहले पिट्रोल पंप के सामने एमके एडवांस डेंटल हॉस्पिटल में आकर मुझ से मिले।

Leave a Response