Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

गिंजो ठाकुर गांव में आयोजित डॉ.अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत गिंजो ठाकुरगांव में अनुसूचित जाति विकास सहयोग समिति के तत्वावधान में आयोजित डॉ अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सहाय सहित अन्य गणमान्य ने डॉ.अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर अपने संबोधन में श्री सहाय ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर समतामूलक समाज के पक्षधर और सर्व समाज के हितैषी थे। भारतीय संविधान के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा निर्मित संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ संविधान माना जाता है।
इस अवसर पर सुरेश बैठा, अर्जुन मांझी, विजय शंकर नायक, संतोष नायक, उज्जवल नायक, गंगाधर प्रसाद, सदन साहू, रफीक अंसारी, चंद्रशेखर, मुस्तकीम अंसारी, मधुसूदन साहू, बैजनाथ सहित काफी संख्या में अनुसूचित जाति विकास सहयोग समिति के सदस्यगण व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Response