Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand News

रमजान महीने की विशेषता सभी महीनों से बेहतर: मुफ्ती रहमतुल्लाह मजाहिरी

रांची: रमजान की खूबियां इतनी हैं कि इस महीने का मुकाबला कोई और महीना नहीं कर सकता। अगर आपको पता हो कि रमजान के महीने में क्या-क्या फायदे और बरकते हैं तो वह शख्स साल भर रमजान के महीने की दुआ करेगा। रमजान का महीना परहेज़गारी पर आधारित है। जिस घर की नींव कमजोर होती है वह घर कमजोर हो जाता है। जो मुसलमान रमजान के महत्व को नहीं जानता वह कमजोर है। अल्लाह ने तीन अशरा पर रमजान को तय किया है। एक अशरा दस दिन का होता है। पहला अशरा रहमत का। अल्लाह ने पहले दस दिनों को रहमत का बनाया। ताकि तुम अपने हिसाब से अल्लाह की रहमत को अपनी झोली में भर सको। नबी करीम ﷺ ने फ़रमाया ऐ लोगो अपनी ज़िंदगी के हर पल दुआ किया करो कि रमज़ान आने से पहले अगर तुम्हारी मौत लिख दी गई है तो अल्लाह से दुआ करो कि तुम्हारी मौत रमज़ान के महीने में हो। दूसरा अशरा मगफिरत का। तीसरा जहन्नम से छुटकारा। अल्लाह ने मजहब इस्लाम को आसान बनाया है। इस माहे रमज़ान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भलाई करे। और यह तब हो सकता है जब आप शिक्षा ग्रहण करेंगे। शिक्षा रौशनी है और जिहालत अंधेरा। जहां रौशनी होगी वहां अंधेरा नहीं रह सकता। मुफ्ती रहमतुल्लाह मजाहिरी निदेशक जमीयतुल मोहसनात।

Leave a Response