Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

जेसीआई रांची उड़ान के सामाजिक गतिविधियों का छठा दिन, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और सामाजिक सौहार्द्र पर बल

सामाजिक विकास के लिए उत्कृष्ट योगदान करने वालों को मिले समुचित सम्मान:अनीता अग्रवाल

समाजसेवियों,शिक्षकों और यातायात पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने सामाजिक सरोकार से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों के तहत गुरुवार को गुणवत्तायुक्त शिक्षा और सामाजिक सौहार्द पर बल देते हुए लोगों को जागरूक किया। ‘जैथरा’ जेसीआई सप्ताह के छठे दिन के कार्यक्रमों का भी आयोजन संस्था की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल और सचिव प्रीति पंकज बागला के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक नितीशा जालान हैं। कार्यक्रम की परियोजना सुमिता अग्रवाल,रेखा रायका,शीतल ड्रौलिया,शिल्पा केजरीवाल , कीर्ति बुधिया,अंजलि अग्रवाल रही हैं।
अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि समाज के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आईपीपी जेसी निधि सराफ और जेसी अंजलि अग्रवाल को सम्मानित किया। उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है और उनकी कड़ी मेहनत हमारे आसपास के सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी योग्यता और उत्साह को दर्शाता है।


श्री रानी सती विद्यालय के छात्रों के लिए स्वयंसेवक के रूप में काम करने के लिए रमेश जालान को भी मान्यता दी। उन्होंने निस्वार्थ भाव से धन जुटाया और स्कूल को इस स्तर तक विकसित किया। इसके बाद मूक सितारों – “शिक्षकों और यातायात पुलिस” को सलाम करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। रानी सती विद्यालय स्कूल के 21 शिक्षकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। केक भी काटा गया। यातायात पुलिसकर्मियों को समाज के प्रति उनके निरंतर प्रयास के लिए उपहार भी दिये गये। इसके अलावा हमने 5 एसएमए सदस्यों का परिचय कराया और उन्हें मान्यता भी दी। जेसीआई रांची उड़ान ने इन सभी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ संचालित किया।इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।‌

Leave a Response