Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand News

शैलेन्द्र सिंह बने रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रोटोकॉल प्रभारी

रांची। कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह को रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी का उपाध्यक्ष सह प्रोटोकॉल प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ.कुमार राजा ने किया। शुक्रवार को डॉ.राजा ने श्री सिंह को मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि श्री सिंह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, कर्मठता और सक्रियता के साथ करेंगे। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों को मजबूत करेंगे। साथ ही पार्टी का जनाधार बढ़ाने में भी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
शैलेन्द्र सिंह के रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,कांग्रेस नेता सुनील सहाय, दीपक प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी।

Leave a Response