All India NewsBlogfashionJharkhand News

मुहर्रम वर्ष 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु रांची नगर निगम का हर सम्भव अपार सहयोग मिलेगा – संजय कुमार

Share the post

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान,प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम के संयुक्त नेतृत्व में रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम के सिलसिले में आयोजित एक आवश्यक बैठक में कमिटी के प्रमुख पदाधिकारी भाग लिए। उक्त बैठक में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के द्वारा मोहर्रम से संबंधित रांची के ज्वलंत समस्याओं से नगर निगम पदाधिकारी को अवगत कराया गया एवं समस्या के समाधान की अविलंब मांग की गई ।

उक्त अवसर पर अपर नगर आयुक्त नगर निगम रांची संजय कुमार ने सेंट्रल मुहर्रम कमिटी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य रूप से बिजली, पानी स्वास्थ्य ,सफाई, सड़क मरम्मती कार्य,चलंत शौचालय की व्यवस्था ,दूरदराज से आने वाले लोगों की सुविधा हेतु रात्रि में नगर बस की सुविधा आदि संबंधित तमाम मुद्दे पर आश्वस्त करते हुए श्री कुमार ने संबंधित विभाग के तमाम पदाधिकारी को निर्देश दिया एवं कहा कि मुहर्रम के त्योहार से पहले इन तमाम समस्याओं का समाधान कर देने का आश्वासन दिलाया एवं कहा कि मुहर्रम के पर्व को ऐतिहासिक बनाने हेतु नगर निगम की पूरी टीम आप तमाम लोगों के साथ सादा खड़ा रहेगी। उक्त अवसर पर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम एवं श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र में नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे साफ सफाई, बिजली पानी आदि से संबंधित ज्वलन समस्याओं के समाधान हेतु किए जाने वोवाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व की तरह भी इस वर्ष भी मुहर्रम के अवसर पर नगर निगम द्वारा सभी समस्याओं का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा और निश्चित रूप से नगर निगम के अपार सहयोग से मुहर्रम वर्ष 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकेगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, चंद्रदीप कुमार सहायक नगर आयुक्त स्वच्छता शाखा रांची नगर निगम, रामबदन सिंह ,कार्यपालक अभियंत्रण शाखा विजेंद्र कुमार ,स्वच्छता शाखा प्रभारी ओमकार पांडेय,सभी सैनिटरी सुपरवाइजर सभी स्वच्छता समन्वयक, सभी स्वच्छता अधीक्षक वार्ड नंबर 53 तक इसके अतिरिक्त स्वच्छता कारपोरेशन के तमाम प्रतिनिधि सहित धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा महफूज गद्दी, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इसलाम, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष अय्यूब राजा खान, खालिद उमर, सज्जाद इदरीसी,परवेज गुड्डू,मोजाहिद, जमील अख्तर सोनू , हैदर गद्दी,परवेज पप्पू,परवेज आलम,मो. नौशाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मो. इस्लाम – प्रवक्ता
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची
7903259771

Leave a Response