झारखंड के साहिल अमीन कोलकता हार्ड कोर्ट टेनिस के बने विजेता


बंगाल टेनिस एसोसिएशन एंव साउथ क्लब कोलकता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कोलकता हार्ड कोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2024 के पुरुष वर्ग का खिताब झारखण्ड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने जीत लिया है । फाइनल मुकाबले में साहिल ने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के आयुष गोराई को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम कर लिया । शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साहिल ने सेमीफाइनल मे अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के ही हर्ष गुरनानी को 6-0, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था । यह खिताब हासिल करने वाले साहिल झारखण्ड के एक मात्र टेनिस खिलाड़ी हैं । इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलकता साउथ क्लब में 20 जनवरी से 27 जनवरी तक किया गया है । साहिल वर्तमान में कोलकता में ही फरीद सर के एकेडेमी दा टेनिस ट्री में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।

You Might Also Like
महिला सशक्तीकरण की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की पहल, दो महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण के साथ मिले ई-टोटो
जितपुर खनन परियोजना के तहत सुंदरपहाड़ी में आजीविका संवर्धन को बढ़ावा; महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल गोड्डा। महिलाओं को...
विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं
रांची: प्रत्येक वर्ष 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “हर मिनट महत्वपूर्ण है”...
इंजीनियर सज्जाद आलम के पिता अब्दुस सत्तार डोरंडा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़
oplus_11534336 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए शहर के कई गणमान्य लोग रांची:(आदिल रशीद) एनआरआई...
जटिल हेमेटोलॉजिक कंडीशन और महिलाओं के कैंसर से निपटना: मेडिकल एक्सपर्ट्स ने बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन और गायनेकोलॉजिकल कैंसर और दूसरी ऑन्कोलॉजी सर्विसेज़ में हुई तरक्की पर रोशनी डाली
oplus_11534336 क्लिनिकल स्पेशलिस्ट इस बात पर चर्चा करते हैं कि कैसे बदलती सेलुलर थेरेपी और मल्टीडिसिप्लिनरी केयर के तरीके अलग-अलग...







