Saturday, July 27, 2024
Blog

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर ओरमांझी में लगातार बैठक, राहुल गाँधी की आगमन को लेकर कांग्रेसजनों में जोश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय राजनीति में बदलाव लायेगी:- जिलाध्यक्ष डॉक्टर राकेश किरण महतो

रांची जिला में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सर्वप्रथम ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में प्रवेश करेगी:- विधायक राजेश कच्छप

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता

राँची:- कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल से होते हुए फरवरी पहला सप्ताह झारखंड में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए एस.एस स्टेडियम ओरमांझी में प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की लगातार दूसरी आवश्यक तैयारी बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता आदरणीय राहुल गांधी के झारखंड प्रदेश आगमन पर जोरदार ढंग से स्वागत किया जायेगा तथा लाखों की संख्या में इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने की रणनीति और रूपरेखा बनाई गयी। इसके लिए ओरमांझी प्रखंड के सभी 18 पंचायत में प्रभारी नियुक्त किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि यह न्याय यात्रा 15 राज्यों में 6713 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारतीय राजनीति में बदलाव लायेगी।

इसलिए हमें इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जी-जान से जुट जाना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने सभी कांग्रेस जनों को कहा जत्था बनाकर टोला- मोहल्ला में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कि उद्देश्यों से जनता को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रुप से जोड़ना है। बैठक के विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस नेता आदरणीय राहुल गाँधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा रांची जिला में सर्वप्रथम ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में प्रवेश करेगी। आदरणीय राहुल गांधी का ओरमांझी में झारखंडी संस्कृति और परम्परा के अनुसार भव्य रुप से स्वागत किया जायेगा।

विधायक राजेश कच्छप ने जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग एक टीम बनाकर गांव-गांव में जाकर संपर्क अभियान चलायें और ज्यादा से ज्यादा लोग को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश उरांव ने कहा हम सबों के आदरणीय नेता और भारत देश के 140 करोड़ जनता को न्याय दिलाने की मुहीम चलाने वाले माननीय राहुल गांधी के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उल्लास का लहर है। यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक चलेगी।

प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी गांव टोला एवं घर में जा- जाकर के संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इस बैठक में प्रखण्ड प्रभारी गौरीशंकर महतो, सुरेश प्रसाद साहू, प्रेमनाथ मुंडा, चंदन बैठा, मुबारक अंसारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Response