Saturday, July 27, 2024
Blog

ईरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर विधायक राजेश कच्छप ने किया चर्चा

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

राँची:- कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी पहला सप्ताह झारखण्ड में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए एस एस स्टेडियम ओरमांझी की आवश्यक बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप शामिल हुए। खिजरी विधायक राजेश कच्छप एस एस स्टेडियम ओरमांझी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आवश्यक बैठक बाद शनिवार शाम ईरबा स्थित मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल के अपोजिट भारत लॉज के समीप दिल्ली फास्ट फूड जम- जम चाय दुकान पास रुक गए। खिजरी विधायक राजेश कच्छप अचानक सड़क किनारे दिल्ली फास्ट फूड जम- जम चाय दुकान पर पहुंचे और कांग्रेसजनों साथ चाय पीने लगे। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा ईरबावासियों के लिए गौरव की बात है क्यूंकि आदरणीय राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राँची जिला में सबसे पहले ओरमांझी होते हुए ईरबा से गुजरना है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में निष्ठा पूर्वक योगदान देने को कहा। इस मौके पर उप प्रमुख रिजवान अंसारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य समीउल्लाह अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, तौहीद तरन्नुम, रैसूल अंसारी, सरफराज अंसारी, नौशाद अनवर, मोबारक अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Response