Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand News

राजद महिला प्रकोष्ठ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, कामकाजी महिलाओं को किया सम्मानित

महिलाओं का सम्मान समृद्ध समाज की पहचान : रानी कुमारी


महिला सशक्तीकरण के बिना सर्वांगीण विकास की बातें बेमानी: अनिता यादव

रांची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से हरमू बायपास रोड पर अवस्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान स्वच्छ, स्वस्थ,सभ्य और समृद्ध समाज की पहचान है। महिलाओं की सहभागिता के बिना विकसित देश व राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना वर्तमान समय की मांग है। सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।


इस अवसर पर राजद की उपाध्यक्ष अनिता यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज के सर्वांगीण विकास की बातें बेमानी है। महिलाओं को समुचित सम्मान दिए बगैर सामाजिक नवनिर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बबली देवी, कोषाध्यक्ष उषा यादव, गीता देवी, गायत्री देवी,सरिता देवी, खुशबू देवी, किरण देवी, आशा देवी, संगीता देवी,मार्ग्रेट कच्छप, श्यामा देवी, अंजू देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रूपा देवी, गीत देवी, अंजली देवी, अंजू देवी, देवंती देवी, कमला देवी, मीना देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Response