किसानों के राष्ट्रव्यापी बंद को राजद ने दिया समर्थन, केन्द्र की मोदी सरकार किसान विरोधी: रानी कुमारी


वरीय संवाददाता
रांची। किसानों के राष्ट्रव्यापी (भारत) बंद को राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन किया। शुक्रवार को राजधानी रांची में आक्रोश मार्च निकाला गया। राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला प्रकोष्ठ राजद की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। किसानों का वाजिब हक मारने पर आमादा है। देश में महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है। यह केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपाइयों को नहीं दिख रहा है।
इस मौके पर खुशबू कुमारी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, द्रौपदी देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी सहित काफी संख्या में राजद महिला प्रकोष्ठ की सदस्य मौजूद रहीं।

You Might Also Like
कुलहाड़ी शाह बाबा दरगाह में मुहर्रम के अवसर पर चादरपोशी 17 जून से, प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग
रांची, प्रतिनिधि। मेन रोड स्थित कुलहाड़ी शाह बाबा (रह.) दरगाह, करबला ट्रस्ट में मुहर्रम 2026 के अवसर पर आयोजित होने...
कृषि मंत्री ने कृषि व्यापार मेला के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया
माननीय कृषि मंत्री, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026...
भारती एयरटेल ने अफ्रीका स्टेक विलय के लिए मजबूत शेयरधारक समर्थन प्राप्त किया
राँची: भारती एयरटेल लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल...
چترا چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی کی الحاج شاہ عمیر سے ملاقات
رانچی/چترا، (عادل رشید): چترا نگر پریشد کے چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی نے جمعیت علماء جھارکھنڈ کے جنرل سکریٹری الحاج شاہ...







