All India NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

पूर्व जैक पार्षद देवचरण गोप के निधन पर रानी कुमारी ने जताया शोक

Share the post

रांची। पूर्व जैक पार्षद (झारखंड स्वायत्तशासी परिषद) व नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी ने गुमला निवासी पूर्व पार्षद(जैक) देवचरण गोप के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्माण में स्व.गोप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह जीवन पर्यन्त राजनीतिक व सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। सर्वधर्म-समभाव के सिद्धांतों पर आधारित उनकी विचारधारा अनुकरणीय है। वह सभी समुदायों के बीच लोकप्रिय थे। समाज के प्रति स्व.गोप का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Response