Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

रांची एसएसपी का तबादला, चंदन सिन्हा बने रांची के एसएसपी, राजकुमार मेहता सिटी एसपी

रांची । झारखंड सरकार गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किया गया। 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया ‌ रांची के एसएसपी किशोर कौशल जमशेदपुर एसएसपी बनाया गया। इनके स्थान पर चंदन सिन्हा को रांची का एसएसपी बनाया गया है।राजकुमार मेहता को सिटी एसपी रांची नियुक्त किया गया, मनीष टोप्पो ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रांची बनाया गया।वहीं रांची यातायात एसपी हरीश बिन जमां को लोहरदगा एसपी नियुक्त किया गया। माइकल राज पुलिस उप निरीक्षक विशेष शाखा में नियुक्त किया गया । हरविंदर सिंह गुमला एसपी बनाया गया। ऋषभ गर्ग जमशेदपुर ग्रामीण एसपी बनाया गया। कपिल चौधरी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धनबाद, दीपक कुमार को गढ़वा एसपी के नियुक्त किया गया। अनुदीप सिंह को कोडरमा एसपी, अनिमेष नैथानी को पुलिस उपाधीक्षक की खिलारी को हस्तांतरित करते हुए जामताड़ा एसपी नियुक्त किया गया । आरिफ एकराम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची एसपी बनाया गया । पूज्य प्रकाश विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर स्थापित किया गया । अजय कुमार बुंडू डीएसपी को हस्तांतरित करते हुए विशेष शाखा रांची पदस्थापित किया गया। शंभू कुमार सिंह को विशेष शाखा झारखंड एसपी और अजीत कुमार को धनबाद सिटी एसपी बनाया गया।

Leave a Response