Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

अंतिम सत्र में भारत जोड़ो अभियान की रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कमेटी की घोषणा हुई

भारत जोड़ो अभियान रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र ने आयोजित किया नफरत की राजनीति के खिलाफ सद्भाव सम्मेलन, उपस्थित हुए इंडिया एलायंस के कई राजनीतिक दल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग।
आज दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को राजधानी रांची के करम टोली चौक स्थित रांची प्रेस क्लब में भारत जोड़ो अभियान की रांची इकाई ने नफरत की राजनीति के खिलाफ एक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन किया.

जुड़ेगा इंडिया जीतेगा भारत को आदर्श मानकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि के तौर पर कई राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, लेखकों, पत्रकारों, चिंतकों, महिला और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न तबके का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रबुद्धजनों ने आज के इस सम्मेलन में शिरकत की.

कार्यक्रम का संचालन भारत जोड़ो अभियान के रांची लोकसभा के संयोजक नदीम खान ने किया और इसकी अध्यक्षता भारत जोड़ो अभियान की राज्य संयोजक बासवी कीड़ों ने की। कार्यक्रम में विषय प्रवेश सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर पाल और अलोका कुजूर संविधान की प्रस्तावना का पाठ भारत जोड़ो अभियान के सौरभ श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन शहरोज़ कमर ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भूतपूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव जदयू के महासचिव श्रवण कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, सीपीआई के अजय सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के परमिंदर सिंह नामधारी, सामाजिक चिंतक सुधीर पाल पत्रकार कुमार विनोद, फादर टॉम फादर,महेंद्र पीटर तिग्गा, कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन की यशस्विनी सहाय,सामाजिक कार्यकर्ता हेमि गायकवाड आदि उपस्थित रहे।

सम्मेलन के प्रथम चरण में आने वाले 2024 के चुनावों से पूर्व इंडिया के घटक दलों तथा सामाजिक और सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ एक परिचर्चा की गई जिस पर नफरत की राजनीति के खिलाफ कैसी तैयारी करके भारत जोड़ो अभियान, इंडिया एलायंस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगा इसकी रणनीतियां बनाई गई।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज के प्रबुद्ध तबके, विशेष कर सामाजिक कार्यकर्ताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामुदायिक कार्यकर्ताओं एवं सिविल सोसाइटी, के प्रतिनिधियों ने नफरत की राजनीति के खिलाफ की जाने वाली जमीनी स्तर की तैयारी पर अपने-अपने विचार रखें और इससे संबंधित जिम्मेदारियां ली।

तीसरे और अंतिम सत्र में भारत जोड़ो अभियान की रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कमेटी की घोषणा हुई इसमें समाज के साधारण तबके, शिक्षित समाज और युवा तथा सामाजिक संगठनों, जन आंदोलन के प्रतिनिधियों ने भारत जोड़ो अभियान को मजबूत करने और इंडिया एलायंस की जीत की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में प्रयास करने हेतु अपने विचार रखे।

अंतिम सत्र में एक 75 सदस्य कमेटी की घोषणा की गई। आने वाले समय में सद्भावना पर कार्य करने वाले युवाओं और संगठनों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। इस सत्र में वोटर सूची में छूट गए नामों को जोड़ने के लिए ऑनलाइन कैंपों के आयोजन तथा पोलिँग बूथ के प्रबंधन की दिशा में कार्य करने का निर्णय भी लिया गया।
बहुत जल्द भारत जोड़ो अभियान रांची लोकसभा क्षेत्र में एक सद्भावना यात्रा का आयोजन भी करेगी।

आज के कार्यक्रम को आधार मानते हुए आने वाले महीना में भारत जोड़ो अभियान विधानसभा ब्लाक तथा पंचायत स्तरों पर इसी प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन कर लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास करेगी।

यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि 2024 के आने वाले चुनावी समर से पहले भारत जोड़ो अभियान कि यह बैठक रणनीति के आधार पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामुदायिक कार्यकर्ताओं, लेखक, पत्रकार, साहित्यिक एवं सांस्कृतिककर्मी, अधिवक्ता, महिला एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं में हिस्सा लिया।

मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में सुषमा बिरोली, लक्ष्मी देवी, राकेश सिंह, समर सिंह, अनीता टोप्पो, मरियम तिग्गा, हिना बेसरा, संतोष रजक, प्रभाकर नाग, विद्याधर प्रसाद, राज ऊराव,शाहनवाज अब्बास, ऋषिकेश लाल, संजय लोहारा, डा.अविनाश नारायण, अकरम रशीद, निर्मला एक्का प्रियशील बेसरा, सुदामा खालको, सिमोन, वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, श्रीकांत,राजेंद्र कांत महतो, प्रवीर पीटर, माला विश्वास और भी बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की।

सधन्यवाद।

नदीम खान
संयोजक,
रांची लोकसभा क्षेत्र,
भारत जोड़ो अभियान

Leave a Response