Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

रांची महानगर ग्रामीण युवा/महिला कांग्रेस पदधारियों की बैठक आयोजित, प्रखंड,पंचायत, वार्ड और ग्राम स्तर पर पार्टी को मजबूत करें : सुबोधकांत सहाय

 

  विशेष संवाददाता
 रांची। प्रखंड से लेकर पंचायत, वार्ड और ग्राम स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। जनहित में कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी का जनाधार बढ़ाएं। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को एचईसी परिसर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रांची महानगर ग्रामीण युवा एवं महिला कांग्रेस के पदधारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 
बैठक में श्री सहाय ने रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 18 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदधारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के प्रति समर्पित है। जनसमस्याओं का त्वरित निदान पार्टी की प्राथमिकता है। संगठन का जनाधार बढ़ाने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने रांची महानगर ग्रामीण युवा एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा। श्री सहाय ने  11 जून से लेकर 30 जून तक रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी 18 प्रखंडों में कांग्रेस पार्टी का जन सम्मेलन को सफल बनाने की दिशा में जुट जाने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि 11 से 30 जून तक प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ चांडिल से किया जाएगा। वहीं, 30 जून को सम्मेलन का समापन 30 जून को खलारी में होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों का लाभ जन-जन को मिल रहा है। देश की जनता सांप्रदायिक शक्तियों की पक्षधर पार्टियों के मंसूबे को सफल होने नहीं देगी।

 देश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस पार्टी से ही संभव है। विगत वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता हासिल की है। जिससे जनता लाभान्वित हो रही है। कांग्रेस की कई योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई है। 
 उन्होंने रांची महानगर ग्रामीण युवा एवं महिला कांग्रेस के पदधारियों व कार्यकर्ताओं से अभी से ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुट जाने की भी अपील की।
 बैठक में रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जमील अख्तर, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की ठाकुर, रांची लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव सिंह, कांके विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह, हटिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रविशंकर, अपर बाजार प्रखंड अध्यक्ष मोहित रजक, रातू रोड प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, लालपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक एक्का, हटिया प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार, डोरंडा प्रखंड अध्यक्ष तालिब हुसैन, लोअर बाजार प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इबरार आलम, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत चक्रवर्ती, हरमू अध्यक्ष रोशन दुबे, अरगोड़ा अध्यक्ष शुभम कुमार, हिंदपीढ़ी अध्यक्ष अब्दुल रहमान, किशोरगंज अध्यक्ष नेहाल, चुटिया अध्यक्ष रोहित राव, मोरहाबादी प्रखंड अध्यक्ष अरमान खान, रातू प्रखंड अध्यक्ष सुशांत उरांव, नगरी प्रखंड अध्यक्ष तरुण तिर्की, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष नदीम खान,
 ग्रामीण महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, रांची महानगर ग्रामीण महिला अध्यक्ष नीतू देवी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विनीता पाठक, ग्रामीण अध्यक्ष (पूर्व) रीता चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, सरस्वती देवी, मंजू कश्यप, लाडली खान, बेलस तिर्की, प्रेम शाही मुंडा, सुनील उरांव, कमलेश शर्मा,  शिवाकांत पांडे, उमा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Response