All India NewsBlog

विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर जनजागरुकता और अपील अभियान आयोजित हुआ….

Share the post

आज लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर रांची जिला स्कूल मैदान,रांची में जनजागरुकता अभियान और झारखंड सरकार से अपीलीय बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता संजय टोप्पो के नेतृत्व में हुई।

“जीवन रक्षा का अंतर कम करना:
सिकल सेल रोग में समानता”
(Closing the Survival Gap: Equity in Sickle Cell Disease) के थीम और आज की स्थिति पर रक्तवीर नदीम खान ने विस्तृत चर्चा की।

झारखंड सिकल सेल एनीमिया/थैलेसीमिया पीड़ित परिजनों ने झारखंड सरकार से तख्तियों में लिखें अपनी मांगों को प्रदर्शित किया।
जिसमें “झारखंड सरकार रक्त विकार रोगियों/असाध्य रोगियों/बीएमटी/रक्तदान व्यवस्था एवं नीति/क्रियान्वयन पर 09 दिसंबर 2025 की झारखंड विधानसभा में हुई घोषणा को लागू कीजिए”

“थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया रोगियों की सभी उपयुक्त दवाईयां/जांच निःशुल्क उपलब्ध हो”

“थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के पीड़ित बच्चों/रोगियों को प्राथमिकता में सरकारी एवं निजी ब्लड बैंक से निःशुल्क सहित बिन डोनर के ब्लड उपलब्ध कराया जाए”

“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया रोगियों को 10000 पेंशन दें”

“झारखंड से थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया भगाओ”

“झारखंड सरकार दिव्यांगता का पेंशन तीन महीनें से नही आया है”

“झारखंड सरकार रक्त विकार रोगियों/असाध्य रोगियों पर उपकार कीजिए”

“झारखंड सरकार रक्त विकार रोगियों/असाध्य रोगियों को प्रत्येक जिलों में निःशुल्क उपयुक्त दवाईयां उपलब्ध कराएं”

“झारखंड सरकार थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया रोगियों/रक्तदान आयोजकों की सुध लेने हेतू एक बैठक कीजिए”

“झारखंड सरकार रक्तदान-महादान को प्राथमिकता में एजेंडा बनाएं एवं रक्तदान शिविर कलैंडर जारी हो”

बैठक में झारखंड सिकल सेल एनीमिया के पीड़ितों/परिजनों के कॉर्डिनेशन टीम का गठन हुआ जिसमें सिकल सेल परिजन संजय महतो,पीड़ित लीला देवी,सानिया प्रवीन,संगीता देवी एवं शांति देवी को बनाया गया है।

जनजागरुकता अभियान में नदीम खान,संजय टोप्पो,देवकी देवी,सीमा देवी,सुजाता कुमारी,संजय महतो,जयनाथ महतो,सुमित्रा देवी,साजिदा ख़ातून,किस्मती देवी,लीला देवी,कोशिला देवी,गीता देवी,ललिता कुमारी, सबिता देवी एवं अन्य उपस्थित थे।

….लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान,संयोजक संजय टोप्पो द्वारा जारी)

Leave a Response