All India NewsBlogJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका

Share the post

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं इंडिया गठबंधन के दूसरे उम्मीदवार और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम ने झारखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
परिणाम में दिखा बड़ा उलटफेर, कांग्रेस उम्मीदवार को झटका
राज्यसभा चुनाव के नतीजों में सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश वोटों के आंकड़ों से सामने आया। झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को कुल 31 वोट मिले, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के पक्ष में 28 वोट पड़े। हालांकि नाथवानी के समर्थन में पड़े 2 वोट अमान्य (इनवैलिड) घोषित कर दिए गए। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 21 वोट मिले, जबकि उनके पक्ष में पड़ा 1 वोट रद्द कर दिया गया।
56 विधायकों के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की हार
राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा के आंकड़े इंडिया गठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रहे थे। झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले को मिलाकर गठबंधन के पास 56 विधायक थे, जबकि एनडीए के पास 24 विधायक ही थे। ऐसे में माना जा रहा था कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवार आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन नतीजों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए और परिमल नाथवानी ने कांग्रेस उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज कर ली।

Leave a Response