Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

सादगी के साथ मस्जिद में निकाह, लोगो ने दी मुबारकबाद

रांची: आज के फैशन के दौर में जहां हर कोई फैशन के पीछे भागता नजर आ रहा है। शादी के लिए लड़के की अलग डिमांड होती है और लड़की की अलग। यह फैशन ये मांग, समाज को बर्बाद कर रही है। लेकिन हम सभी जानते हैं कि यह दुनिया अच्छे और नेक लोगों की वजह से चल रही है। कहा जाता है कि शादियां ऊपर तय होती है। लेकिन बहुत कम लोग ही सुन्नत तरीके से शादी करते हैं। कहने और करने में बहुत अंतर है।

आज हम बात कर रहे रांची के प्रसिद्ध इकरा मस्जिद शूरा के सदस्य मो फहीम अहमद का। जिन्होंने अपनी शादी सुन्नत के अनुसार की। फहीम की शादी इकरा मस्जिद में हुई। जिनका निकाह इकरा मस्जिद के इमाम सह छोटी मस्जिद के खतीब सह कडरू मदरसा के शिक्षक कारी एहसान ने पढ़ाया। फहीम की शादी बरियातू इम्तियाज खान की बेटी तश्मिया खान से हुई। वलीमा करना सुचत है। इसी सुन्नत पर अमल करते हुए डोरंडा दावत पैलेस में वलीमा बड़ी धूमधाम से की गई। लड़का के पिता मतिउर्रहमान ने कहा कि बेटी घर की शान होती है। बेटा-बेटी में फर्क न करें। बेटी को तालीम से लैस करो, यही हमारे नबी की सुन्नत है। फहीम की शादी में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और नवविवाहितों को उपहारा और दुआओं से नवाजा।

जिसमें शहर के शीक्षिनक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, पत्रकारिता और अन्य संगठनों से जुड़ी प्रमुख गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिनका स्वागत मो फहीम अहमद, मो अली, मतिउर्रहमान ने किया। वलीमा समारोह में शामिल होने वालों में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, लोअर बाजार थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, शहर काजी मुफ्ती कमर आलम कासमी, अंजुमन के पूर्व अध्यक्ष इबरार अहमद, शाहिद अय्यूबी, डॉक्टर तारिक, मिनहाज कुरैशी, लाडले खान, डॉक्टर मुजफ्फर, हाजी नवाब, एजाज गद्दी, नदीम खान, लड्डन, इमरान रजा, समाजसेवी सरवर खान, मो रईस, मो शाकिर, बबलू, डॉक्टर एजाज, साजिद उमर, अमन फरीद, मो कलाम, अंजार, मो अशरफ, मो एजाज, मो इकबाल, पत्रकार मो आदिल रशीद, इस एम खुर्शीद, अहमद अली, एस अली, मास्टर परवेज, समीर खान, तारिक खान, आरिफ खान, समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत फहीम अहमद ने किया।

Leave a Response