Ranchi Jharkhand News

महंगाई से लोग त्रस्त, भाजपाई मस्त : दीपक लाल

Share the post

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अच्छे दिन लाने का नारा देकर जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा की राजनीति झूठ की बुनियाद पर टिकी है।
दीपक लाल ने बुधवार को किशोरगंज में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के जनसंपर्क अभियान व पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे कर जनता को भरमाती रही है। वर्ष 2014 से जनता को सब्जबाग दिखाया जा रहा है। झूठे सपने दिखाकर भाजपा सत्ता पर काबिज है।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले घरेलू गैस सिलेंडर सर पर रखकर महंगाई का विरोध किया करते थे। उसे समय सिलेंडर की कीमत ₹400 थी। आज ₹1200 का गैस सिलेंडर हो चुका है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं, वहीं,भाजपाई मस्त हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों -मूलवासियों के साथ धोखा किया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी आदिवासियों की परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए लगातार संघर्षरत है। आदिवासियों के अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ते आ रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार आईएनडीआईए गठबंधन की लहर पूरे देश में चल रही है। गठबंधन की जनसभाओं में उमड़ता जन सैलाब इस बात का संकेत है कि इस बार चुनाव में आईएनडीआईए का परचम लहरेगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी भारतीय जनता पार्टी को जनता इस बार चुनाव में सबक सिखा देगी। दीपक लाल ने रांची संसदीय क्षेत्र की जनता से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

Leave a Response