HomeJharkhand Newsवर्षों से लंबित राज्य के कॉमर्स योग्यताधारी शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान में शामिल कर प्रोन्नति दिये जाने की अधिसूचना हुई जारी
वर्षों से लंबित राज्य के कॉमर्स योग्यताधारी शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान में शामिल कर प्रोन्नति दिये जाने की अधिसूचना हुई जारी
लंबे चले संघर्ष का परिणाम हुआ प्राप्त : संयुक्त शिक्षक मोर्चा*
राँची, 11 जुलाई, 2023, प्रारंभिक विद्यालयों के वाणिज्य (कॉमर्स) स्नातक प्राथमिक शिक्षकों को ग्रेड 4 के पद में प्रोन्नत करने की विभागीय निर्णय को झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने स्वागत किया है।
झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद, विजय बहादुर सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने संयुक्त रूप से कहा कि विगत 30 वर्षो से प्रोन्नति नियमावली में संशोधन करने की मांग राज्य के विभिन्न शिक्षक संघ के द्वारा किया जाता रहा था, जिसका परिणाम आज प्राप्त हुआ है और राज्य के कॉमर्स शिक्षकों को भी प्रोन्नति मिलने का मार्ग प्रसस्त हुआ है।
झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा में सम्मिलित विभिन्न शिक्षक संगठनों के द्वारा गठित एक कमेटी श्री समीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य के नियुक्ति एजेंसी BPSC एवं JPSC के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित प्राथमिक शिक्षकों को भेदभावपूर्ण प्रोन्नति नियमावली में कॉमर्स योग्यताधारी शिक्षकों को प्रोन्नति से वंचित एवं उनके समान मौलिक अधिकारों का हनन के विरुद्ध एक सधी हुई कार्ययोजना के द्वारा सरकार के इस भेदभाव पूर्ण नियमावली को यथाशीघ्र समाप्त करने के लिए अपने संघर्ष में सफ़लता पाई है इसके लिए संयुक्त शिक्षक मोर्चा के द्वारा गठित समिति के कार्यशैली एवं कर्मठता के लिए प्रशंसा करती है।
वर्षों बाद संघर्ष के विभिन्न आयामों के पश्चात कॉमर्स शिक्षकों को मिले उनके अधिकार के लिए विभाग एवं सरकार के साथ-साथ संघर्षरत सभी शिक्षक प्रतिनिधियों के प्रति मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, आशुतोष कुमार, समीर श्रीवास्तव, अरुण कुमार दास, अजय कुमार, सोमेश मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, मक़सूद जफर हादी, मो० फखरूद्दीन, एनामुल हक़, तौहीद आलम, राकिम अहसन, असरार अहमद, शहजाद अनवर, सरवर आलम,ओमप्रकाश मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, रामापति पांडेय, राजेश सिन्हा, सहित राज्य के तमाम शिक्षक प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए अन्य लंबित मांगों को राज्य के शिक्षक हित में यथा शीघ्र पूरा करने की मांग झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा करती है।

You Might Also Like
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدر مولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے اسعداللہ سلمہ کا تکمیلِ حفظِ قرآن، پُروقار تقریب کا انعقاد
رانچی/دیوگھر:جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدرمولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے عزیزم اسعداللہ سلمہ نے بحمد اللہ مدرسہ ندوۃ...
इस फ्रेंडशिप डे, Airtel के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...








