अक्सा पावर के शोरूम का उद्घाटन
रांची। राजधानी के किशोरगंज चौक (क्रॉउन पब्लिक स्कूल के सामने) स्थित इनवर्टर और बैटरी का मल्टी ब्रांड अक्सा पावर के शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को प्रतिष्ठान के संचालक मो.जावेद आलम की सुपुत्री अक्सा अख्तारी, नायरा अख्तरी द्वारा किया गया। इस मौके पर संचालक मो.आलम ने कहा कि यहां विश्वस्तरीय गुणवत्ता युक्त मल्टी ब्रांड बैटरी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। जिसमें एक्साइड, लुमिनस ,माइक्रोटेक, ओकाया ,लाइव फास्ट, एमरोंन ,लाइव गार्ड समेत अन्य ब्रांड की बैटरी शामिल है।
उन्होंने बताया कि टू व्हीलर, फोर व्हीलर की भी बैटरी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। साथ ही बजाज फाइनेंस की सुविधा ग्राहकों के लिए यहां उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के मौके पर विशेष रूप से उपस्थित व्यवस्थापक मो. हनी ने कहा कि ग्राहकों को किफायती दर पर विभिन्न ब्रांड के बैटरी व इनवर्टर आदि अक्सा पावर शोरूम में उपलब्ध होंगे।
इस मौके पर बैटरी निर्माता कंपनियों के अधिकारीगण, हीरालाल चौरसिया,मो. सिराजुद्दीन ,मुकेश कुमार, अभिनंदन, राकेश,मनीष, कन्हैया, मनिरुद्दीन, मो. मंसूर आलम, मुकेश कुमार, सुनील रजक, मो. साबिर, मो.सईद, नायरा अख्तरी, हमजा, आमिर, अरकम, फरहान सहित अन्य मौजूद थे।
You Might Also Like
इरबा के हेरात मैरेज हॉलऔर फ्लोरेंस कॉलेज में तालीमी इनामी मुकाबले का होगा आयोजन
कमरुल हक,मुजीब अली,ऐनुल हक,अताउलाह अंसारी,नसीम नदवी क़ो बांटा दावत नामा ओरमांझी(मोहसीनआलम)-इरबा के फ्लोरेंस पैरामेडिकल कॉलेज में 03 नवंबर को इस्लामिक...
इस तकनीक से इलाज़ करने वाला बिहार-झारखंड का पहला हॉस्पिटल बना मेडिका हॉस्पिटल
मेडिका हॉस्पिटल में ऑर्बिटल अथ्रेक्टॉमी एंजियोप्लास्टी तकनीक से मरीज की बची जान https://www.youtube.com/live/zSOi7Lmx8BE?si=2r5XcswOOdoLnRkU नयी तकनीक लाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की...
فاطمہ اکیڈمی اٹکی ۔ رانچی میں جلسہ دستار فضیلت کا انعقاد
قرآنی علوم و فنون سے سبھی کو مستفید ہونے کا حق حاصل ہے ۔ مولانا خالد ندوی غازیپوری https://www.youtube.com/live/PnZMmJS2z_Y?si=id6aDXEPsExQOkTJ اسلامک...