HomeJharkhand Newsनिजी अस्पतालों में मरीजों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने के लिए निपु सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
निजी अस्पतालों में मरीजों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने के लिए निपु सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
विभिन्न रोगों के इलाज का दर सार्वजनिक रूप से अस्पतालों में प्रदर्शित करने की मांग
विशेष संवाददाता
रांची। भ्रष्टाचार पर वार के उद्देश्य से गठित संस्था ‘झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ के केंद्रीय संगठन मंत्री व राजधानी के जाने-माने युवा समाजसेवी निपु सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर निजी अस्पताल संचालकों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से अविलंब इस दिशा में ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में आधारभूत संरचनाओं की कमी, चिकित्सकों का अभाव एवं समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं रहने की वजह से निजी अस्पताल फल-फूल रहे हैं। इलाज के एवज में मरीजों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा के नाम पर निजी अस्पतालों के प्रबंधक मरीजों को लूट रहे हैं। इस पर सरकार का कोई शिकंजा नहीं है।
विगत दिन टाटीसिल्वे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल में एक मरीज से ऑक्सीजन चार्ज के एवज में 10 हजार रुपए अधिक वसूल लिया गया। मामले में आईएमए के स्टेट सेक्रेटरी डॉ.प्रदीप कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अधिक ली गई राशि लौटाई।
इसी प्रकार राजधानी के बूटी मोड़ स्थित लाइफ केयर अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए आई एक महिला मरीज के परिजनों से महज तीन घंटे में ही 9900 रुपए वसूल लिए गए।
श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि निजी अस्पतालों में इलाज के सभी तरह के शुल्क को एक समान करने का निर्देश दिया जाय। सार्वजनिक रूप से इलाज की दर निजी अस्पतालों के शिलापट्ट पर लगाया जाए, ताकि आम जनता निजी अस्पतालों द्वारा लूट का शिकार न बने।

You Might Also Like
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدر مولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے اسعداللہ سلمہ کا تکمیلِ حفظِ قرآن، پُروقار تقریب کا انعقاد
رانچی/دیوگھر:جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدرمولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے عزیزم اسعداللہ سلمہ نے بحمد اللہ مدرسہ ندوۃ...
इस फ्रेंडशिप डे, Airtel के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...









