Jharkhand News

गिरिडीह लोकसभा से एनडीए गठबंधन उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया

Share the post

आजसू केन्द्रीय सचिव सह रांची लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह 5000 समर्थक 500 गाडियों का काफिला के साथ पहुंचे कार्यक्रम में

सीता – राम लक्षमण, बजरंगबली, राधा कृष्ण की झांकी का नजारा पेश किया

बोकारो: गिरिडीह लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है चुनाव रोचक होते जा रहा है। इसी दौरान गिरिडीह लोकसभा से आजसू और एनडीए गठबंधन उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी अपना नामांकन पर्चा बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के समक्ष नामांकन दाखिल किया। यहां मतदान 25 में को होना है, कुल छह विधान सभा क्षेत्र में फैली इस लोकसभा सीट में वोटरों की संख्या 18 लाख 40 हज़ार 296 है। झारखंड के तीसरे चरण 25 में को गिरिडीह लोकसभा सीट पर चुनाव होना है एनडीए उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में नामांकन के उपरांत बोकारो के जैना मोड़ स्थित बांधडीह स्कूल मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

इस जनसभा को भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ,समेत गठबंधन के कई नेतागण संबोधित किया। सुदेश कुमार महतो ने कहा जन आशीर्वाद नामांकन सभा में कहां की यह सभा विजय जुलूस के रूप में बदल गया है आप अपनी कीमती हो चंद्र प्रकाश चौधरी को देखकर समृद्ध भारत और समृद्ध झारखंड का निर्माण में सहयोग करें।

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह रांची लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ,धनबाद के प्रत्याशी ढुल्लू महतो, सचेतक वीरांची वीरांची नारायण समेत भारतीय जनता पार्टी और आजसू के कई बड़े नेता इस नामांकन में शामिल हुए।

Leave a Response