Saturday, July 27, 2024
Blog

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशस्विनी सहाय का किया भव्य स्वागत

वरीय संवाददाता
रांची। गाड़ीखाना चौक पर सैकड़ो की संख्या में युवा , महिला एवं बुजुर्गों ने रांची लोकसभा की युवा महिला उम्मीदवार यशस्विनी सहाय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का भव्य स्वागत किया। सुबह से ही लोग ढोल नगाड़े के साथ गाड़ीखाना चौक के समीप पूरे उत्साह के साथ आ गए एवं जैसे ही यशस्विनी सहाय का काफिला आया, सभी लोगों का जोश और उमंग देखने लायक था। सभी लोग पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत माता की चुनरी पहना कर एवं पुष्प माला पहना कर किया। उन्हें विजयी होने के लिए आशीर्वाद दिया।


महागठबंधन के रांची लोकसभा की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय हजारों समर्थकों के साथ नामांकन किया एवं विशाल जनसभा को संबोधित किया ।इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता दीपक लाल , मोनू शर्मा, निजाम अली , बाबू खान , संदीप घोष , सौरव वर्मा , अमन एवं आस पास के सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Response