राष्ट्रीय अध्यक्ष का एयरपोर्ट से लेकर बोकारो तक सैंकड़ों स्थान पर स्वागत
रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का आगमन रविवार को हुआ। इस मौके पर उनका स्वागत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, झारखंड प्रभारी उलेर खान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं एवं चास नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा के अलावा काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मैं झारखंड के धरती पर आया हूं तथा बोकारो में आज प्रोग्राम है ।इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि नफरत की दुकान बंद होगी तथा मोहब्बत की दुकान खुलेगी। इसलिए आज हम आए हैं ।2024 में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के नेताओं में उत्साह है। केंद्र में भाजपा सरकार का जाना तय है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी आए हैं।
कांग्रेस पार्टी में काफी उत्साह है। इस मौके पर अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का आगमन हुआ है। जिनका स्वागत रांची एयरपोर्ट से लेकर बोकारो तक सैकड़ों स्थान पर स्वागत किया गया। आज हम लोगों को काफी खुशी हो रही है ।उनका कार्यक्रम आज बोकारो के कर्बला मैदान में है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा ।इस मौके पर हजारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे। रांची मैन रोड में स्वागत में अनवार अंसारी, सैयद हसनैन जैदी, एस एम जसीम रिज़वी, मो फहीम, मो जावेद, नसीम अंसारी, आदि थे।

You Might Also Like
ईद की नमाज़ बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा करें लोग : मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन
अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की शहादत एवं मासूम बच्चियों की शहादत पर सादगी के साथ ईद मनाने की अपील —...
जानलेवा जटिल प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में एक बेहद जटिल और जानलेवा प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों की...
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
रांची। माहे रमजान के पाक महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में मशगूल हैं, वहीं रांची के एक छोटे बच्चे ने...
मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ने लॉन्च की दूसरी मोबाइल सॉइल टेस्टिंग वैन
रांची: निशांत कनोड़िया द्वारा प्रमोटेड मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड ने किसानों को विज्ञान-आधारित कृषि सहायता प्रदान करने और मिट्टी...










