Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand News

राष्ट्रीय पंचायत राज वार्ड सदस्य महासंघ कुटे में कमिटी का गठन किया

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता

, राँची:- राँची जिला ओरमांझी प्रखंड के पंचायत सचिवालय कुटे में राष्ट्रीय पंचायत राज वार्ड सदस्य महासंघ कि बैठक सगन देवी के अध्यक्षता में हुई। जिसमे कुटे पंचायत के सभी वार्ड सदस्य शामील हुए। इस बैठक में मुख्य मुद्दा सामने आया, वार्ड कि विकास कायों में हो रहे देरी से वार्ड नराज है तथा अबुआ आवास में हो रहे अनियमितता एवं वार्ड सदस्यों को अबुआ आवास का सुची नहीं मिलने से काफी नाराज है। राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ का चुनाव कुटे पंचायत स्तर पर किया गया। जिसमे शेख असगर अध्यक्ष पद वार्ड सदस्य 03, सगन देवी सचिव पद वार्ड सदस्य – 07, लाडो खातुन कोषाध्यक्ष पद कई सदस्य – 05 को मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ द्वारा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद का चयन किया गया तथा तीनों को सर्टिफिकेट देकर दायित्व सौंपा। सभी वार्ड सदस्यों की सद‌स्यता फार्म भरा गया। राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड महासंघ में मुख्य रूप से शामिल मो० औरंगजेब मुख्य संरक्षक सह संस्थापक ( पूर्व उप मुखिया इरबा), नाजीर खान, शेख असगर, सगन देवी, जिया परवीन, लाडो खातुन, मैनी देवी, आबिद अंसारी, मंसूर अंसारी, जावेद अंसारी आरिफ अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Response