Ranchi JharkhandRanchi Jharkhand News

मुख्यमंत्री को मॉब लिचिंग के पीड़ितो को चेक सौंपने पर मुस्लिम मजलिस मुशाविरत ने शुक्रिया अदा किया

Share the post

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोने ने मॉब लिचिंग के पीड़ितो तथा झारखंड उत्पाद सिपाही शारिरीक दक्षता परिक्षा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के शिकार युवाओं के परिजनों को आर्थीक सहयता हेतु 4-4 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। मौके पर झारखण्ड उत्पाद सिपाही शारिरीक दक्षता परिक्षा में जान गंवाने वाले 15 युवाओं के परिजन तथा मॉब लिचिंग के कारण जान गंवाने वाले 28 तथा घायल 1वायक्ति को अश्रितो के बीच कुल 1 करोड़ 82 लाख रूपये की राशि का वितरण किया गया। झारखण्ड मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत के कन्वेनर खुर्शीद हसन रूमी और कांग्रेस नेता मंजूर अहमद अंसारी ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि चिर पतिक्षित माँग को पुरा किया है। झारखंड राज्य की जनता तहे दिल से मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करती है। साथ ही कहा कि हेमंत सरकार संवेदनशील, जिम्मेवकारियों का निर्वाहन कर रही है। माँब लिंचिग की घटनाएं दुःखदायी और दर्दनाक है। राज्य सरकार पिडीत परिवारो को हर सभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री जिस तरह आपने यह कार्य किया है आप बधाई के पात्र है। तथा एक महत्वपूर्ण मांग उर्दू टिचरो की बहाली का है। समय कम है, अगर संभव हो तो इसे भी पुरा कर दिया जाय। आपको सत्ता में वापसी से फिर कोई नहीं रोक सकता है।

Leave a Response