Friday, July 26, 2024
Jharkhand News

पासवा एडहाॅक समिति के अध्यक्ष बने मो उस्मान, महासचिव मसूद कच्छी

मुख्य संरक्षक रामेश्वर उरांव को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान ने लिखा पत्र

कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की सूची सौंपा

रांची। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान ने संगठन के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को पत्र प्रेषित कर झारखंड में पासवा की तदर्थ (एडहाॅक) कार्यकारिणी समिति का गठन करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में फौजिया खान ने प्रस्तावित कमेटी के पदधारियों की सूची भी उन्हें प्रेषित किया है। उन्होंने कहा है कि है कि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमाएल अहमद ने झारखंड के पूर्व अध्यक्ष आलोक दुबे की अनुशंसा पर 16दिसंबर,2023 को राज्य स्तरीय कमेटी को भंग कर दिया था। अभी तक नई राज्य स्तरीय कमेटी का गठन नहीं हो पाया। इससे संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रस्तावित कमेटी की सूची भेजते हुए उनसे अविलंब किस दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया है।


झारखंड में नए अध्यक्ष एवं नई कमेटी गठित होने के पूर्व तदर्थ (एडहाॅक) कार्यकारिणी समिति कार्य करेगी। फौजिया खान ने कहा है कि संगठन के मुख्य संरक्षक होने के नाते कार्यकारिणी कमेटी को मार्गदर्शन देते हुए संगठन के हित के लिए कार्य करने में सहयोग करेंगे। जब तक झारखंड में नए अध्यक्ष एवं राज्य स्तरीय कमेटी का गठन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नहीं किया जाता है, तब तक आपके संरक्षण में इस कार्यकारिणी कमिटी द्वारा ही पासवा झारखंड के नाम पर कोई भी कार्यक्रम एवं किसी भी प्रकार की बैठक बुलाने की अनुमति दी जाय। पासवा झारखंड की तदर्थ कमेटी की सूची, मोहम्मद उस्मान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अरविंद कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, मसूद कच्छी प्रदेश महासचिव, तौफीक हुसैन प्रदेश सचिव, कैलाश कुमार प्रदेश संयुक्त सचिव,आलोक विपिन टोप्पो
प्रदेश कोषाध्यक्ष, मोजाहिदूल इस्लाम, अमीन अंसारी मीडिया प्रभारी। कार्यकारणी के सदस्य: कैलाश कुमार, डॉ. बीएनपी बर्णवाल, जय वर्मा, सैयद अंसारुल्लाह, सुबोजीत अधिकारी, मजीद आलम, रणधीर कौशिक, विद्या गौतम, प्रवीण प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह एवं गयासुद्दीन अंसारी।

Leave a Response