मंजूर अंसारी, सईद अंसारी इरबा के बड़े बहनोई हाजी याकूब अंसारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


रांची। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मंजूर अहमद अंसारी, सईद अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी इरबा रांची के बड़े बहनोई हाजी याकूब अंसारी(85) का शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर से इरबा और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मरहूम एचईसी से रिटायर्ड थे और अपने नेक स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। रिटायरमेंट के बाद वो सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। जानकारी के अनुसार मरहूम की नमाज-ए-जनाजा 16 मई शनिवार को दिन के 10:30 बजे इरबा कब्रिस्तान में अदा की जाएगी और वहीं सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
हाजी याकूब अंसारी अपने पीछे चार पुत्र, दो पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर परिवार और चाहने वालों में गहरा दुख है।
मरहूम के पुत्र जावेद अख्तर अंसारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “आज हमारे सर से पिता का साया उठ गया।” वहीं हाजी मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि “मेरे बड़े बहनोई बहुत नेक दिल, हमदर्द और मिलनसार इंसान थे। उनका जाना परिवार और समाज के लिए बड़ी क्षति है।”
शोक व्यक्त करने वालों में हाजी मंजूर अहमद अंसारी, सईद अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी, आदिल रशीद, इश्तियाक अंसारी, हसीब अंसारी, मास्टर नसीम अंसारी, जाकिर अंसारी, समेत सैकड़ों लोग हैं।








