All India NewsBlog

रांची में झारखंड-बिहार के पहले एलजी एचवीएसी शोरूम “अनाबिया इंटरप्राइजेज” का भव्य उद्घाटन

Share the post

रांची: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के प्रथम तल पर झारखंड-बिहार क्षेत्र के पहले अत्याधुनिक एलजी एचवीएसी (हीटिंग, वेंटीलेशन एंड एयर कंडीशनिंग) शोरूम अनाबिया इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफ़िजुल हसन एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी, गणमान्य नागरिक, उद्योग जगत से जुड़े लोग एवं एलजी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध आधुनिक एयर कंडीशनिंग एवं एचवीएसी तकनीकों की जानकारी ली। मौके पर मंत्री हाफ़िजुल हसन ने कहा कि रांची तेजी से आधुनिक व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और इस तरह के अत्याधुनिक शोरूम रोजगार एवं व्यापार को नई दिशा देंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाएं अब झारखंड में भी उपलब्ध हो रही हैं, जिससे राज्य के उपभोक्ताओं को बड़े महानगरों जैसी सेवाएं मिलेंगी। शोरूम संचालक हाजी शम्स तबरेज़ ने बताया कि अनाबिया इंटरप्राइजेज में एलजी के अत्याधुनिक कमर्शियल एवं रेजिडेंशियल एचवीएसी सॉल्यूशंस उपलब्ध रहेंगे। यहां ऊर्जा दक्ष एयर कंडीशनिंग सिस्टम, सेंट्रल कूलिंग सिस्टम और आधुनिक वेंटिलेशन तकनीक से जुड़े उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर मुफ्ती सलमान कासमी,खुर्शीद, फैयाज कैसर,पप्पू ,मुफ्ती दाऊद,मुफ्ती कमरे आलम समेत कई लोग मौजूद थे.

Leave a Response