All India NewsBlogJharkhand News

याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ 17 मई को

oplus_11534336
Share the post
oplus_11534336

रांची : याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी का पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ राजधानी रांची में होने जा रहा है। गाड़ीखाना चौक बानो मंजिल रोड पहाडी टोला स्थित इस शोरूम का उद्घाटन 17 मई को सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन केशव कृपा छाया फाउंडेशन की चेयरमैन मीरा अग्रवाल करेंगी। इस शोरूम में सेल एवं सर्विस की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी केशव क्या एंटरप्राइजेज की संचालिका मीरा अग्रवाल और बिनोद कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि याकुजा स्कूटियां मात्र 35,000 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगी।

oplus_11534336

साथ ही “वेलकम संडे” पहल के तहत हर रविवार ग्राहकों को विशेष लाभ देने की योजना भी घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि याकुजा के इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दिनों बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। किफायती कीमत, आकर्षक डिजाइन और कम खर्च में बेहतर सफर की सुविधा के कारण युवा वर्ग और आम उपभोक्ता इसे पसंद कर रहे हैं। कंपनी ने कई मॉडल लॉन्च किये है। इसमें रूबी और लोटस मॉडल खास है। याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी आधुनिक तकनीक, एर्गोनॉमिक डिजाइन और यूनिक कलर ऑप्शन के कारण अन्य स्कूटर्स से अलग पहचान बना रहे हैं। स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जो शहरों और कम दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त है। स्कूटर कम मेंटेनेंस और आसान चार्जिंग सुविधा के साथ आते हैं। इनमें लेड-एसिड और लिथियम बैटरी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कुछ लो-स्पीड मॉडल ऐसे हैं, जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती।

oplus_11534336


श्री अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में याकूजा जैसे स्थानीय इवी ब्रांड उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर विकल्प देने का प्रयास कर रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन भी पेट्रोल डीजल का कम उपयोग करने का आह्वान किया है। इसी को ध्यान में रखकर रांची में कंपनी अपना शोरूम खोल रही है। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल भी रहे मौजूद।

Leave a Response