अरीशान सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालयों का इंडक्शन सेरेमनी सह बोर्ड रिजल्ट सेलिब्रेशन आयोजित


मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत: मसूद कच्छी
रांची। हिंदपीढ़ी स्थित एम आर बैंक्वेट हॉल में अरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित सिटी पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल्स हाई एंड इंटर स्कूल, संत केएमसी पब्लिक स्कूल का “इंडक्शन सेरेमनी सह बोर्ड रिजल्ट सेलिब्रेशन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल की तीनों शाखाओं सिटी पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल्स हाई स्कूल एवं सेंट केएमसी पब्लिक स्कूल के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना की गई तथा नए छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मंच से बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल के निदेशक एवं शहर के प्रख्यात समाजसेवी मसूद कच्छी ने कहा कि मेरी सोच है कि कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और समाज को शिक्षित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं अरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन कहकशा मसूद ने कहा कि अरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित तीनों शिक्षण संस्थान सिटी पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल्स हाई स्कूल एवं सेंट केएमसी पब्लिक स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। सोसाइटी का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसे लोगों ने खूब सराहा। सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मंच संचालन अरीशा मसूद ने किया। लिटिल एंजल्स हाई स्कूल के बोर्ड टॉपर रुखसार परवीन, सादिया फातिमा, स्नेहा परवीन, अरीशा अंसारी, अर्शिया एजाज, स्कूल कैप्टन अलीशा परवीन, सैफ़ा परवीन, जिशान अख्तर, अरीब है। इस मौके पर आसिफ जिया, टी रहमान, अबुजर, राणा तरन्नुम, नाजिया, सल सबील, आदिल, जीशान, बुशरा, मुस्कान समेत स्कूल परिवार से जुड़े सभी लोग उपस्थित थे।









