सड़क पर चलते-चलते अचानक आग का गोला बनी MAHINDRA XUV 500 कार
रांची: रांची के बुंडू के पास मंगलवार रात को एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। दरअसल टाटा रोड जमजूवा कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास चलती कार में आग लगने से थोड़ी देर के लिए चालक की जान आफत में फंस गई। हालांकि कार में आग लगने के बाद सवार चालक पवन शर्मा ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसकी वजह से उन्हें हल्की चोट भी आई !
मिली जानकारी के अनुसार एक्सयूवी 500 जिसका नंबर JH 0ID- 7000 है जिसमें रांची निवासी पवन शर्मा बुंडू के लिए किसी काम से निकले थे और वह खुद गाड़ी चला रहे थे इसी दौरान अचानक कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास उनके बोनट से धुआं निकलने लगा, गाड़ी रोक कर बोनट खोलें और कुछ ही मिनट में इंजन समेत पूरी गाड़ी में आग लग गई। और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन कर खाक हो गई। 100 नो डायल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ी को भी सूचना दे दीया। तब तक गाड़ी जल कर खाक हो गया। आज नामकुम थाना में इसकी लिखित स्नहा दर्ज कराया गया है।

You Might Also Like
मौलाना आजाद कॉलेज रांची में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 25 जून तक होंगे एडमिशन
oplus_3145728 *रांची: मौलाना आजाद कॉलेज, रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में...
हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र
पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान आज हजारीबाग...
ग्रामीण और छोटे शहरों के यंग इनोवेटर्स को मिलेगा ‘पीआर 24×7’ का साथ, ₹50 हजार से ₹50 लाख तक की फंडिंग की घोषणा
युवाओं के सपनों के बीच नहीं आएगी फीस या मीडिएटर की दीवार 100% पारदर्शिता के साथ चुने जाएंगे इनोवेटिव आइडियाज...
मायरा पॉलीक्लिनिक का भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार : Dr इरफान अंसारी
मायरा पॉलीक्लिनिक जन सेवा का एक सशक्त केंद्र : शिल्पी नेहा तिर्की रांची : मौलाना आजाद कॉलोनी में स्वास्थ्य सेवा...










