ग्लोबल इंस्पायरिंग लीडर्स अवार्ड- 2023 से नवाजे गए समाजसेवी तुषार कांत शीट
विशेष संवाददाता
रांची। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट को ग्लोबल इंस्पायरिंग लीडर्स अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एमटीटीवी न्यूज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सुशील पाल एवं प्रबंध निदेशक आशीष व्यास द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
गौरतलब है कि श्री शीट समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। विशेष रूप से कोरोना संक्रमण काल के दौरान उनकी सामाजिक गतिविधियां काफी सराहनीय रही है। जनहित के कार्यों के अलावा वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी समर्पित हैं।
उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर डॉ.स्मिता डे, विवेक राय, आलोक मजूमदार, तन्मय मुखर्जी, राकेश सिंह, अरुण सिन्हा, तनय शीट, वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, पत्रकार आदिल रशीद, सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
आई-हब स्टाट अप झारखंड फाउंडेशन 30 मई को आयोिजत करेगा एंत्रप्रेन्यो रयल कनेक्ट 3.0 – झारखंड का सबसे बड़ा स्टाट अप सम्मेलन
श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव करेंगे उद्घाटन; राराष्ट्रीय fनवेशक, प्रमुख संस्थापक एवं झारखंड सरकार होंगे एक मंच पर एकfत्रत...
लाइफ लाइन मेडिसिन हॉल में वर्षों से दे रहे हैं विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवा डॉ. एम.डी. हसनैन
कोरोना काल में मानवता की मिसाल बने डॉ. एम.डी. हसनैन और कम्पाउंडर मुख्तार खान ‘लालू’ रांची। राजधानी रांची के नाज़िर...
मक्का में फंसे झारखंड के आज़मीने हज की अपील पर अल्पसंख्यक आयोग का त्वरित एक्शन
विदेश मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग रांची: हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में फंसे...









