Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ चरण दास महंत एवं उनकी धर्मपत्नी सह लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत आज रजरप्पा छिन्मस्तिका मंदिर का दर्शन करने सपरिवार राँची पहुँचे

पूर्वाहन 10.00 बजे सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे जहाँ उनका स्वागत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,अभिषेक साहू,कुमुद रंजन, मेहुल दूबे ने झारखण्डी अंग वस्त्र देकर एव बुके देकर स्वागत किया।
बिरसा मुण्डा एअरपोर्ट से डॉ चरण दास महंत सपरिवार रजरप्पा पहुंचे, उनके साथ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे अपनी पत्नी बच्चों सहित कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव,अभिषेक साहू भी रजरप्पा पहुचे।
माँ छिन्नमस्तिका के दरबार मे मात्था टेका,आशीर्वाद लिया, झारखण्ड राज्य, छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश की खुशहाली, तरक्की, सद्भावना, भाईचारगी, सुख समृद्धि के लिए मां से कामना की।


कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने बताया कि चरण दास महंत का आज का रांची आगमन निजी एवं पारिवारिक कार्यक्रम था, संध्या 6 बजे चरण दास महंत सेवा विमान से दिल्ली वापस लौट गए।चरण दास महंत पहले भी झारखण्ड के रह चुके हैँ।


वापसी के दौरान राँची सर्किट हॉउस मे कुछ देर डॉ महंत रुके जहाँ उनसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू, पप्पू सिंह,चतरा जिला पासवा के नीरज सहाय, पूर्वी सिंहभूम पासवा जिला अध्यक्ष रमण झा, हजारीबाग जिला पासवा महासचिव मिंकू प्रसाद ने मुलाकात की।

Leave a Response