All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

झारखंड के मत्स्य कृषक 76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होने सपत्नीक दिल्ली रवाना

Share the post

रांची। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड के मत्स्य कृषक भी लागातार दूसरी बार शामिल होंगे। इसके लिए मत्स्य निदेशालय, झारखंड की ओर से प्रदेश के छह मत्स्य कृषक दम्पतियों का चयन किया गया हैं। केंद्र सरकार की ओर से इन मत्स्य कृषकों दम्पतियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
सभी मत्स्य कृषकों को हवाई मार्ग से नई दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली आने-जाने, उनके रहने व खाने की व्यवस्था राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) के सौजन्य से मत्स्य निदेशालय, झारखंंड के माध्यम से की गई है।
इस संबंध में मत्स्य निदेशालय, झारखंड के निदेशक (मत्स्य) डॉ.एचएन द्विवेदी ने बताया कि मत्स्य कृषक दम्पतियों को भारत सरकार की मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मनोनीत किया गया है। टीम का नेतृत्व संजय कुमार गुप्ता, उप मत्स्य निदेशक, मत्स्य निदेशालय एवं रेवती हांसदा, सहायक मत्स्य निदेशक कर रहे हैं।

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि लगातार दूसरी बार राज्य के विभिन्न जिलों से मत्स्य कृषकों दम्पति दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झांकी में भाग लेने हेतु जा रहे हैं। मत्स्य कृषकों दम्पति 25 जनवरी को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए तथा यात्रा सम्पन्न करने के बाद 27 जनवरी को वापस रांची लौटेंगे। हवाई जहाज से दिल्ली यात्रा को लेकर सभी मत्स्य कृषक सपरिवार उत्साहित हैं। गौरतलब है कि मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और प्रधानमंत्री मत्स्य सपंदा योजना के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि करने वाले मत्स्य कृषकों को गणतत्र दिवस में शामिल करने हेतु आमत्रित किया गया है।
डॉ.एचएन द्विवेदी, निदेशक, मत्स्य ने नई दिल्ली रवाना करने के क्रम में उपस्थित मत्स्य दम्पतियों को संबोधित किया एवं शुभकामनाएं दी। मत्स्य कृषकों में विनोद तिग्गा, रांची, रोबोय मुर्मू, दुमका, रेखा कैवर्त, सरायकेला खरसावां, सुरेश भुईयां, रामगढ़, स्वपन कैवर्त, पूर्वी सिंहभूम, प्रेमचांद निषाद, पश्चिमी सिंहभूम सपरिवार दिल्ली जाने के लिये शनिवार को अपराह्न ढाई बजे फ्लाईट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से रवाना हुए।

Leave a Response