सर्वधर्म सद्भावना समिति ने नामकुम थाना प्रभारी को सम्मानित किया


सर्वधर्म सद्भावना समिति का प्रतिनिधिमंडल नामकुम थाना पु नि सह थाना प्रभारी रामनारायण सिंह से मिला एवं सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में प्रशासनिक स्तर पर पउत्कृष्ट सहयोग के फलस्वरूप सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से उन्हें बूके, पगड़ी एवं मोमेंटो देकर सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने सम्बंधित क्षेत्र के जन समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए आगामी दुर्गा पूजा को एतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर सहयोग का अनुरोध किया। उक्त अवसर पर पु नि सह थाना प्रभारी नामकुम रामनारायण सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराते हुए कहा कि रांची वासियों में आपसी सौहार्द वर्षों से देखने को मिला है जो हमारे गंगा जमुनी तहजीब व सांस्कृति का एक अटूट हिस्सा है।इसे हम सभी को मिलकर बरकरार रखना होगा। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव जनहित में अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल में सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो.इसलाम, उपाध्यक्ष ओम सिंह, सचिव मो. इश्तियाक, रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिनोचा, जसीम हसन,मो. मुमताज मुख्य रूप से शामिल थे। रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा, अमरनाथ साहू, संजय सिन्हा गोपू, फिरोज अंसारी, सुहैल खान आजाद अली एडवोकेट एवं मो. अब्दुल्लाह सहित सर्वधर्म सद्भावना समिति के समस्त पदाधिकारियों ने भी नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह को मोबारकबाद देते हुए पूजनोत्सव में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग की कामना की।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति
7903259771








