रोमांच, सनसनी और ठंड की सुबह में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखी गर्मी


डॉ. शेरान अली और निशात अनवर की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कुस्सू और डॉ. एजाज को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
रांची। ठंड की सुहानी सुबह, चर्च कॉम्प्लेक्स का बैडमिंटन कोर्ट और दर्शकों का उत्साह चरम पर। मॉर्निंग ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित मौलाना आजाद बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रोमांच, सनसनी और संघर्ष का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी उम्मीद खेल प्रेमियों को थी। फाइनल में दो पूर्व चैंपियन जोड़ियां खिताबी ट्रॉफी के लिए आमने-सामने थीं। एक ओर डॉ. शेरान अली अपने जोड़ीदार निशात अनवर के साथ मैदान में थे, तो दूसरी ओर अतीक अहमद कुस्सू और उनके साथी डॉ. एजाज आलम की मजबूत जोड़ी चुनौती पेश कर रही थी।

शुरुआत से ही दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में कुस्सू और डॉ. एजाज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डॉ. शेरान और निशात को कड़ी चुनौती दी, लेकिन बेहतरीन तालमेल और सूझबूझ के दम पर शेरान और निशात की जोड़ी ने पहला सेट अपने नाम कर लिया।
हालांकि, दूसरे सेट में मुकाबले ने नया मोड़ ले लिया। हार से सबक लेते हुए कुस्सू और डॉ. एजाज ने जबरदस्त वापसी की और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा सेट जीतकर मुकाबले में एक-एक की बराबरी कर दी। इसके साथ ही फाइनल मुकाबला तीसरे और निर्णायक सेट में पहुंच गया। दर्शकों की धड़कनें तेज हो गईं और कोर्ट का माहौल पूरी तरह रोमांच से भर उठा।
निर्णायक सेट में डॉ. शेरान अली और निशात अनवर की जोड़ी ने अपना असली दमखम दिखाया। शानदार स्मैश, सटीक शॉट और बेहतरीन प्लेसमेंट के सामने विपक्षी जोड़ी टिक नहीं सकी। दोनों खिलाड़ियों ने शुरू से ही मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और तीसरे सेट को लगभग एकतरफा अंदाज में जीतकर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ �








