All India NewsBlog

उलेमा की दुआ के साथ मदनी टूर ट्रेवल एजेंसी के कार्यालय का उद्घाटन

Share the post

प्रोपराइटर मौलाना गाजी सलाहुद्दीन कासमी ने कहा—हज-उमरा जायरीन को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता

हज-उमरा के साथ देशभर के टूर पैकेज की मिलेगी सुविधा, सुनह स्टोर में उपलब्ध होंगी इस्लामिक किताबें व धार्मिक सामग्री

रांची: मदरसा चौक, बालसोकरा में शनिवार को मदनी टूर एंड ट्रेवल एजेंसी जो एसोसिएट है मदीना ट्रेवल्स से आज नए कार्यालय का उद्घाटन उलेमा-ए-कराम की मौजूदगी और दुआ के साथ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में उलेमा-ए-कराम ने एजेंसी की कामयाबी, तरक्की और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुआ की। इस मौके पर मदनी ट्रेवल एजेंसी के प्रोपराइटर मौलाना गाजी सलाहुद्दीन कासमी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को हज और उमरा के लिए यात्रा संबंधी सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से बलसोकरा में कार्यालय की शुरुआत की गई है।


उन्होंने बताया कि एजेंसी के माध्यम से हज और उमरा की बुकिंग के साथ यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना एजेंसी की प्राथमिकता होगी।


उन्होंने कहा कि सुनह स्टोर के माध्यम से इस्लामिक किताबें, धार्मिक सामग्री और जरूरत की अन्य चीजें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहकों को स्टोर के साथ ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा देने की भी तैयारी है। उद्घाटन कार्यक्रम में जमीयत उलेमा झारखंड के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल कय्यूम, मजलिस उलेमा झारखंड के अध्यक्ष मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना साबिर मजाहिरी, मौलाना एकरामुल हक, मौलाना नूर हसन मजाहिरी, मौलाना रफीक,

oplus_11534336

मौलाना अब्दुल कलाम, हाफिज अब्दुल अजीज, मुफ्ती तल्हा नदवी, मौलाना खुर्शीद, मौलाना जियाउर रहमान, मुफ्ती खतीबुर रहमान, रहमतुल्लाह अंसारी, डॉ. जुल्फिकार, मौलाना अब्दुल जलील, अबु तल्हा, कारी खुर्शीद, पत्रकार आदिल रशीद, मौलाना तौकीर आफंदी, शायर मौलाना माजिद, कारी नेसार दानिश, मौलाना समीउल हक, मुफ्ती ओज़ैर, महताब अंसारी, शमशाद आलम, कमरुल इस्लाम, हाजी नसीम, वसीम अंसारी, फिरोज, सवार खान, साजिद अंसारी, अब्दुल मन्नान, मौलाना इम्तियाज, मौलाना शाहजहां, हाजी शमशेर, मौलाना इनमुल्लाह, मौलाना दिलावर, कारी रमजान, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Response