HomeJharkhand Newsझारखंड प्रदेश भीम सेना ने मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती, डॉ.अंबेडकर के आदर्श आज भी प्रासंगिक: सुबोधकांत सहाय
झारखंड प्रदेश भीम सेना ने मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती, डॉ.अंबेडकर के आदर्श आज भी प्रासंगिक: सुबोधकांत सहाय


वरीय संवाददाता
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। सामाजिक समरसता की दिशा में डॉक्टर अंबेडकर द्वारा किए गए प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता। समता मूलक समाज के पक्षधर रहे डॉ.भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर हम राष्ट्र के नवनिर्माण में सहभागिता निभा सकते हैं।

श्री सहाय रविवार को नामकुम स्थित हंगर बर्ड रेस्टोरेंट में झारखंड प्रदेश भीम सेना द्वारा आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर की भारत के संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर भीम सेना के सदस्यगण मौजूद थे।

You Might Also Like
28 नवंबर को होगा जीवनदाता परिवार सम्मान 2026, अंगदान के जरिए दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों का सम्मान
इंदौर, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपने प्रियजनों को खोने के बाद भी दूसरों को जीवन देने का निर्णय...
रोमांच, सनसनी और ठंड की सुबह में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखी गर्मी
डॉ. शेरान अली और निशात अनवर की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कुस्सू और डॉ. एजाज को हराकर ट्रॉफी पर...
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...







