Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

ओरमांझी में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को कमर कसने एवं प्रत्येक बूथ तक मोदी सरकार के कार्यों को बतलाने का मिला टास्क

मोहसीन आलम

ओरमांझी-भारतीय जनता पार्टी ओरमांझी मंडल अध्यक्ष दिलिप मेहता की अध्यक्षता में रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी में चुनावी बैठक की गई ।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ उपस्थित हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने एवं प्रत्येक बूथ तक मोदी सरकार के कार्यों को बतलाने की कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कोविद कल में नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को सुरक्षित करने के कार्य किया 5 साल का कार्यकाल में ढाई साल लॉकडाउन लगा कर लोगों का जीवन फ्री में कोविड़ वैक्सीन निकाल कर करोड़ों लोगों का जीवन बचाने का कार्य किया।कोई भी व्यक्ति 5 साल में देश का कयाकल्प नहीं बदल सकता है। मुझे भी देश सेवा करने का 2.5 वर्ष मिला जो प्रयाप्त नही है।कांग्रेस ने 47 साल शासन किया उन्होंने गरीबी, शिक्षा, बेरोजगारी, अन्य मूलभूत आवश्यकताएं पूर्ण करने में अक्षम रहा।

इसीलिए पूरे देश में नरेंद्र मोदी ने जो 10 वर्षों में काम किया जो 47 साल में भी कांग्रेस नहीं कर पाई। जो कार्य बच गए हैं मिशन 400 पार जीत के साथ मोदी सरकार पूरा करेगी। इस बैठक के प्रभारी नसीब लाल महतो ने कहा कोई भी उम्मीदवार एक जाति विशेष का वोट से कभी चुनाव नही जीत हासिल नहीं कर सकता ।देश में राष्ट्र भावना से कार्य करना चाहिए सभी जाति धर्म समुदाय एक है। सभी लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा सभी बूथों पर 21 से 25 अप्रैल तक बूथ सम्मेलन करना है।


इस बैठक में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमरनाथ चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, महामंत्री अलख नाथ महतो राजधाम साहू, सुनील कुमार ,किरण देवी, भानु प्रताप महतो, राजनाथ उरांव अरविंद बब्लू, राजकिशोर साहू, मुखिया दीपक बढ़ाई सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता मुखिया धनराज बेदिया, मुखिया सुनील उरांव पंचायत समिति सदस्य ललिता मेहता , बालक पाहन,दीपा चौरसिया, कविता चौधरी, नीलमोहन पहन, अजय साहू,उमाशंकर साहू, लक्ष्मण साहू, चेतू मुंडा, रामकिंकर पहन, सिकंदर महतो, लक्ष्मण साहू, जेठाराज नायक, कामेश्वर महतो, धनंजय महतो, गणेश महतो,चतुर साहू, भीम मुंडा, विक्रांत तिवारी, शशि मेहता, राजेंद्र चौधरी,सत्यम राज कुशवाहा, राम लखन महतो, तेजू प्रजापति, विजय महतो, सुरेंद्र कुमार महतो, रोहन वर्मन, सुरेंद्र प्रजापति, सत्य नारायण नारायण तिवारी, दुर्गा शंकर साहू, चन्द्र मोहन महतो, शंकर महतो,नंदकिशोर मुंडा, बालक महतो, अरबिंद महतो, प्रकाश महतो विकाश भोगता आफताब आलम एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

Leave a Response