आगामी दुर्गा पूजा वर्ष 2023 के सिलसिले में महानगर दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमण्डल उपमहानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे से मिला


रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय के नेतृत्व में महानगर दुर्गा पूजा समिति रांची के प्रमुख पदाधिकारीगण, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले पूजा पण्डाल के प्रमुख लोगों का एक प्रतिनिधिमण्डल उपमहानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे से उनके कार्यालय में मिला एवं रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ पूजा आयोजित किए जाने के क्रम में उत्पन्न होने वाले विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उपमहानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे ने प्रतिनिधिमण्डल में शामिल लोगों की बातों को पूरी गम्भीरता से सुना एवं कहा कि रांची वर्षों से गंगा जमनी तहजीब का केंद्र रहा है एवं यहाँ सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ हर पर्व- त्योहार को एकसाथ मिलजुलकर मनाते चले आ रहे हैं जो हमारे एकता एवं भाईचारे की अदभुत मिसाल है, इसे बरकरार रखना होगा। उन्होंने हर सम्भव प्रशासनिक स्तर पर अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही एवं प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त कराया। प्रतिनिधिमण्डल में महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू, राजकिशोर,राजन वर्मा, संजय सिंहा गोपू,अशोक यादव वीरेन्द्र साहू,जगदीश वर्मा, ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी, सर्वधर्म सदभावना समिति के परवेज अख्तर, मो. अब्दुल्लाह, जसीम हसन, सुनील सिंह, अर्जुन यादव मुख्य रूप से शामिल थे।
प्रदीप राय बाबू – कार्यकारी अध्यक्ष
रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति
मोब. – 9431325552