All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन का रांची में भव्य उद्घाटन

oplus_3145728
Share the post
oplus_3145728

झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन: अब्दुल हसीब अंसारी

शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन झारखंड की फिजा को बदल देगा : डॉ अब्दुल कादिर अध्यक्ष शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन

रांची : शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन रांची शाखा,नज़दीक सिल्क पार्क कोइलारी इरबा रांची में शानदार उद्घाटन हुआ. शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस – रांची के आधिकारिक लॉन्च किया गया।कैंपस शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सिल्क पार्क के पास, कोइलारी, इरबा, रांची इस मौके पर डॉ अब्दुल कादिर संस्थापक एवं अध्यक्ष, शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस , मुख्य अतिथि डॉ इरफान अंसारी

oplus_3145728


स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री, झारखंड,विशिष्ट अतिथि हफीजुल हसन अंसारी,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री झारखण्ड,राजेश कच्छप,विधान सभा सदस्य (खिजरी), सुरेश कुमार बैठा विधान सभा सदस्य (कांके),मो. हसीब अंसारी,अध्यक्ष शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रांची मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का झारखंड में जरूरत थी, इसके आने से शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड में क्रान्ति आएगी। दीनी तालीम को हम भूलते जा रहें शाहीन ग्रुप जैसी संस्था को मजबूत करे जहां दीनी तालीम और आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।इस मौक़े पर बोलते हुए शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के रांची शाखा के अध्यक्ष अब्दुल हसीब अंसारी ने कहा कि यहां केजी से क्लास सेवंथ तक सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाई होगी इसके अलावा क्लास 11th और 12th का इंटीग्रेटेड नीट का रिपीटर बैच भी चलेगा. लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग आवासीय कैंपस भी उपलब्ध है.

oplus_3145728

हमारा मकसद है झारखंड के छात्रों को विकसित करना जिससे वह समाज को कैसे आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि समाज की अनुशासन,इस्लाम बुनियाद को ठीक करना, जरूरी दीनी तालीम देना,सशक्त बनाना हमारा मकसद है. इस मौके पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि तालीम में हमारी कौम पीछे है। जिसकी शुरुआत ही इकरा से हुआ है। शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के झारखंड में जरूरत थी इसके आने से मुसलमान में जो शिक्षा की कमी है वह दूर होगी। इस मौके पर बोलते हुए शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल कदीर ने कहा कि झारखंड में शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के आने से शिक्षा का इंकलाब आएगा।

oplus_1048576

शहीन बिदर से यहां की क्वालिटी को देखकर लोग शिक्षा के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि 500 ऐसे स्कूल खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कहा कि शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन झारखंड में दीनी माहौल में विश्व इस स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराएगी. मौके पर बोलते हुए जावेद अहमद सीईओ ने कहा कि यह स्कूल 5 एकड़ में फैला है जहां मुस्लिम समाज में शिक्षा के क्षेत्र में तब्दीली लाना ही हमारा मकसद है. हमारा मकसद है कि शहीन ग्रुप का इंस्टीट्यूशन हब आफ एकेडमिक एक्सीलेंस रांची और झारखंड का बने

.इस मौके पर अनवार अहमद अंसारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हैदर अली, बिजनेस ऑफिसर रिम्स, डॉ राकेश किरण महतो, साजिद आलम ,तनवीर अहमद ,मंसूर अहमद, मौलाना असजद, मौलाना अब्दुल अजीज, महताब आलम ,जावेद अख्तर, शरीफ अंसारी ,कमरुद्दीन ,मुस्ताक आलम, आबू ताल्हा अब्दाली एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर शहीन ग्रुप रांची समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद थे.

oplus_3145728

Leave a Response