श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

महर्षि मेही आश्रम में जरूरतमंदों को बांटे कंबल व गर्म वस्त्र, समाजसेवा से होती है सुखद अनुभूति : राजीव चटर्जी

पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : तनय शीट
रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को मुरहू स्थित महर्षि मेही आश्रम में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल, स्वेटर व अन्य गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।
सामाजिक संस्था बासुदेव चटर्जी फाउंडेशन के संस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता राजीव चटर्जी, मां तारा कंस्ट्रक्शन के संचालक तनय शीट, अदिति स्वीट्स के संचालक तरुण दा के सौजन्य से कंबल, स्वेटर आदि उपलब्ध कराया गया।

मौके पर बासुदेव चटर्जी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजीव चटर्जी ने कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने से सुखद अनुभूति होती है। मानव जीवन का उद्देश्य सफल होता है।

वहीं, मां तारा कंस्ट्रक्शन के संचालक तनय शीट ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए अन्य सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट, कोषाध्यक्ष तन्मय मुखर्जी, समाजसेवी आलोक मजूमदार, डॉ. अनिल कुमार, पवन जी, लाहिरी बाबा, राजीव राव, अरुण सिन्हा, राजीव रंजन, तनुजा भट्टाचार्य,आनंद रंजन घोष, सुकृत भट्टाचार्य, श्रावंती शीट, विवेक राॅय, संदीप दत्ता, राजेश्वरी देवघरिया, अर्चना चक्रवर्ती, देमोन पूर्ति,आलोक सिन्हा, डॉ. आशुतोष चटर्जी, डॉ.स्मिता डे सहित काफी संख्या में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

