HomeRanchi Newsफ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी ने क़ुरैशी एकेडमी स्कूल के 27 छात्र छात्रों को चयनित कर स्कॉलरशिप दिया
फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी ने क़ुरैशी एकेडमी स्कूल के 27 छात्र छात्रों को चयनित कर स्कॉलरशिप दिया
आज दिनांक 9 अगस्त 2023 रांची, फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के द्वारा एडॉप्शन/स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम के दूसरे फेज के तहत क़ुरैशी एकेडमी स्कूल, क़ुरैशी मोहल्लाह आज़ाद बस्ती रांची के 27 छात्र एवं छात्रों को चयनित कर स्कॉलरशिप दिया गया तथा एक छात्र का नामांकन कराया गया। आज के इस स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में तालीम की ताकत और शिक्षा को सम्मान करते हुए ऐसे छात्रों का चयन किया गया जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के साथ साथ थे पढ़ाई में होनहार और रोजाना स्कूल आने वाले छात्र थे। आज स्कॉलरशिप के दूसरे चरण के तहत सभी चयनित छात्रों को एक एक हज़ार रुपये का स्कॉलरशिप दिया गया। 28 हज़ार 600 रुपये का चेक क़ुरैशी अकैडमी स्कूल के प्रिंसिपल को दिया गया। फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के माह सचिव कमर सिद्दीकी ने बताया कि फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी लगातार शहर के बस्तियों के स्कूलों में दौरा करती रहेगी और उन स्कूलों के संचालक और प्रिंसीपल से मिल कर ऐसे छात्रों को चयनित करेगी जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं और उन्हें अपनी पढ़ाई के सफर को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी ने संकल्प लिया है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी उन्हें ड्राप ऑउट से बचाने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा और उन्हें स्कॉलरशिप दिया जाता रहेगा। इस मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अरशद शमीम ने कहा की फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी इस स्कूल के आस पास के इलाकों में एक स्कूल चलो मुहिम चला कर स्कूल नहीं जाने वालों बच्चों को स्कूल से जोड़ने का काम करेगी। सभी ड्रॉप आउट छात्रों का नामांकन दोबारा कराएगी। जिसका पूरा खर्च सोसाइटी, स्कूल और बच्चों के परिजन मिलकर उठाएंगे।
आज के स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ विकर
सोसाइटी के महा सचिव कमर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष अरशद शमीम सचिव सुहैल अख्तर, क़ुरैशी अकैडमी स्कूल के अध्यापक , प्रधानाध्यापिका निखत परवीन खालिद और छात्रों के अभिभावक मैजूद थे।
भवदीय
तनवीर अहमद
अध्यक्ष
फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची।

You Might Also Like
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...
مدینہ ٹریولس علماء کرام کی قیادت میں عمرہ کی خدمات فراہم کرنے والا ایک معتمد ادارہ ہے مولانا الیاس مظاہری
سرزمین تاراناکھو بسگی میں عظیم الشان زیارتِ حرمین شریفین کانفرنس کا انعقاد بسگی تاراناکھو( گریڈیہ ): گزشتہ شب بسگی تاراناکھو...
दरगाह कमेटी का चुनाव समय पर कराने की मांग, सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीओ को सौंपा गया ज्ञापन
वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 3 सितंबर को होगा समाप्त, तत्काल चुनाव कन्वीनर नियुक्त करने की अपील रांची, 27 जुलाई: हजरत...









