एएमयू संस्थापक सर् सैयद अहमद और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की विरासत और हमलोग एवं सरकार पर 12 नवंबर को सेमिनार सहित व्यक्तित्व का सम्मान समारोह आयोजित …..


एएमयू संस्थापक सर् सैयद अहमद और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की विरासत और हमलोग एवं सरकार पर 12 नवंबर को सेमिनार सहित व्यक्तित्व का सम्मान समारोह आयोजित …..
झारखंड की राजधानी रांची के सक्रिय सामाजिक संगठनों के अगुआ,समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा एक दिवसीय झारखंड राज्यस्तरीय सेमिनार जिसका शीर्षक “सर् सैयद और मौलाना आज़ाद की वैचारिक विरासत: हमलोग और सरकार” पर 12 नवंबर को रांची में आयोजित होगी।

सर् सैयद और मौलाना आज़ाद पर स्कूली बच्चों संग प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
समाज में उल्लेखनीय आधारभूत संरचना देने वाले,सामाजिक कल्याण हेतु ज़मीन-आर्थिक दान-जयदाद वक़्फ़ देने वाले,विशिष्ट योगदान करने एवं अन्य व्यक्तित्व को सम्मानित-प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देशव्यापी व्यक्तित्व सहित माननीय मंत्री,विधायक,संपादक,वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य अतिथि होंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी बैठक अंजुमन प्लाज़ा, मेन स्थित अल-एल्हान टूर एंड ट्रैवेल ऑफिस में इन मुद्दों पर चर्चा कर कार्यक्रम तय किया गया।
अगली तैयारी बैठक 01 नवंबर रविवार को होगी।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सयैद शहरोज़ क़मर सहित कार्यक्रम,मुद्दों पर विस्तृत अवगत रक्तदान संगठन लहू बोलेगा के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान ने किया।
बैठक में मुफ़्ती अब्दुल्ला अज़हर कासमी,मरहबा वेलफेयर सोसाईटी के सैयद नेहाल अहमद,फ्रेंड्स ऑफ़ वीकर सोसाईटी के तनवीर अहमद,मिल्लत पंचायत आज़ाद बस्ती के जावेद खान,वरिष्ठ पत्रकार ग़ुलाम शाहिद,सचिवालय से सेवानिवृत्त शोऐब अंसारी,सरफराज अहमद सुड्डू शामिल थे।
….नदीम खान द्वारा जारी….








