मांडर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में हुए शामिल


मांडर : कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में शामिल होने के लिए मांडर प्रखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।
प्रखंड सदर नुरुल्लाह हबीब नदवी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि रशीद अंसारी, समाजसेवी माशूक अली, जमील अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उनके साथी मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के वोट की अहमियत सर्वोपरि है और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
मांडर से दिल्ली तक कार्यकर्ताओं की यह भागीदारी पार्टी के प्रति उनके समर्पण, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाती है।








